फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Case on two for power theft, 11 connections cut

बिजली चोरी में दो पर केस, 11 कनेक्शन काटे

Sat, 29 Aug 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Case on two for power theft, 11 connections cut
श्रावस्ती। भिनगा नगर में बिजली चोरी रोकने के लिए अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब दो लाख रुपये बकाया विद्युत बिल भुगतान की वसूली की गई। वहीं 11 लोगों का कनेक्शन भी काटा गया। इस दौरान नगर निवासी दो लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाने में दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने व लाइन लास कम करने के लिए विद्युत उपकेंद्र भिनगा में एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाना स्थापित किया गया है। जहां तैनात थानाध्यक्ष कमलेश कुमार दोहरे की ओर से अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन रमाशंकर मौर्य, एसडीओ राजकुमार यादव व जेई जियालाल के साथ भिनगा नगर में छापा मारा गया। इस दौरान भिनगा निवासी दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

जिनके विरुद्ध अवर अभियंता जियालाल ने एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। अभियान के दौरान 11 लोगों का बकाया भुगतान न होने के कारण जहां विद्युत कनेक्शन काटा गया। वहीं दो लाख पांच हजार रुपये बकाया विद्युत भुगतान भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एसडीओ राजकुमार यादव ने बताया कि जिले भर में बिजली चोरी रोकने व बकाया विद्युत भुगतान वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जो लोग विद्युत बिल के बकाएदार हैं वह तत्काल पैसे का भुगतान कर दें। अन्यथा उनका कनेक्शन काटने के साथ ही सरचार्ज भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed