फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Case on Lekhpal accused of taking bribe

श्रावस्ती: घूस लेने के आरोपी लेखपाल पर केस

Fri, 10 Feb 2023 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 10 Feb 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Case on Lekhpal accused of taking bribe
इकौना (श्रावस्ती)। दहावरकला में तैनात लेखपाल ने बाढ़ से हुए नुकसान पर क्षतिपूर्ति दिलाने के नाम पर 3200 रुपये घूस मांगी थी। जिसका वीडियो सहित किसान ने एसपी से मिल कर शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर इकौना पुलिस ने आरोपी लेखपाल पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इकौना तहसील क्षेत्र के ग्राम दहावरकला में प्रेम नारायण थापा लेखपाल के पद पर तैनात है। जिसके विरुद्ध गांव निवासी अजहरुद्दीन ने पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह से शिकायत की थी। इसमें किसान का आरोप था कि क्षेत्रीय लेखपाल बाढ़ में हुए नुकसान के बाद किसानों को फसल नुकसान अनुदान दिलाने के नाम पर घूस मांग रहा है। जिसका एक वीडियो भी शिकायतकर्ता ने एसपी को दिया था।
विज्ञापन

वीडियो में लेखपाल की ओर से मुआवजा के नाम पर 3200 रुपये मांगा गया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने इकौना पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद इकौना पुलिस ने आरोपी लेखपाल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी लेखपाल के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed