फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Case filed against four including former minister

पूर्व मंत्री समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 26 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four including former minister
श्रावस्ती। गिलौला के किसान इंटर कॉलेज सुविखा में 27 अगस्त को बिना अनुमति के ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने आए पूर्व मंत्री व उनके समर्थकों ने कोविड 19 प्रोटोकॉल की अनदेखी की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जांच अधिकारी ने गिलौला थाने में पूर्व मंत्री व आयोजक सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गिलौला के किसान इंटर कॉलेज सुविखा में कोरोना काल के दौरान बिना अनुमति 27 अगस्त को ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र ने प्रतिभाग किया था। सम्मेलन का आयोजन अभिषेक कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले किया था।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री तथा आयोजक सहित उनके समर्थक कोविड 19 के प्रोटोकाल को भूल गए। कार्यक्रम में न तो पूर्व मंत्री ने मास्क लगाया और न ही किसी भी पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। कार्यक्रम में कोविड 19 प्रोटोकाल का उल्लंघन दिखाई दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समाचार को अमर उजाला ने अपने 28 अगस्त के अंक में प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए गिलौला के उप निरीक्षक विजय नाथ यादव ने थाने में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, आयोजक अभिषेक कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना, राम प्रकाश शुक्ला सहित एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed