{"_id":"5f00b0b68ebc3e432b5ac392","slug":"campaign-will-be-started-from-today-to-control-corona-srawasti-news-lko5291739121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर नियंत्रण के लिए आज से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर नियंत्रण के लिए आज से चलेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में रविवार से पंद्रह जुलाई तक इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गठित टीमों की ओर से घर घर जाकर कोविड 19 के संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों की जांच व पहचान की जाएगी।
इस दौरान उनकी ओर से संवेंदीकरण करने के साथ ही कंटेनमेंट जोन में एसएआरआई के रोगियों का सर्वेक्षण भी किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान आईएलआई व एसएआरआई सहित अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को सूचीबद्ध करने के साथ ही उनके इलाज के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। ऐसे में जिलेवासी अनिवार्य रूप से इसका अनुपालन करें, ताकि इस बीमारी के संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके। सर्वेक्षण कार्य में लगी टीमें भी एहतियात बरतें। वह मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने एवं बार-बार साबुन से हाथ धुलने के लिए लोगों को प्रेरित करें। जिले कि सभी ग्राम पंचायतों, नगर पंचायत एवं नगरपालिका स्थित सभी घरों का डोर टू डोर सर्वे होगा।
विज्ञापन
जिसके लिए टीमें गठित की जा चुकी हैं। इन टीमों में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। जो घर-घर जाकर कोविड-19 रोग के लिए सर्वे करेंगी। साथ ही प्रपत्र व टेलीसीट भर कर प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट संबंधित चिकित्साधिकारी को सौंपेंगी। सर्वे के दौरान इनके द्वारा भ्रमण किये गये घरों की संख्या, घर में कुल व्यक्तियों की संख्या, घर में लक्षण युक्त व्यक्तियों की संख्या एवं लंबी बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों की संख्या का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के सर्वे टीम को प्लस आक्सीमीटर, थर्मामीटर, मॉक्स एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।