फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bycot china

हमसे पैसा कमा कर चीन हमारे ही पीठ में घोप रहा छूरा

Sun, 05 Jul 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
bycot china
इकौना (श्रावस्ती)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री रविवार को इकौना पहुंचे। जिनके द्वारा इकौना स्थित शुक्ला कांपलेक्स में प्रमुख व्यवसायियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने इस दौरान चीन को देश से पैसा कमा कर देशवासियों के ही पीठ में ही छूरा भोंकने वाला बताते हुए सामानों के बहिष्कार की अपील किया।
विज्ञापन

व्यापारियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री बनवारी लाल कंछल ने कहा कि चीन विस्तारवादी नीति पर विश्वास रखता है। वह किसी के साथ भी वफादारी नहीं निभा सकता है। चीन हमसे धन कमाकर हमारे ही पीठ मे छूरा घोप रहा है। ऐसे देश से देशावासियासें को सावधान रहने की आवश्यकता है। भारत चीन के लिए सबसे बड़ा आर्थिक मंडी है। इसके बावजूद वह हमारे देश की सीमाओं पर निगाहें जमाए हुए हैं। ऐसे में व्यापारी समाज पूरे देश मे चीनी सामान का बहिष्कार कर उसे करारा जवाब देगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन का बिजली बिल, निकाय व दुकान का किराया, रिटर्न पर ब्याज, मंडी शुल्क आदि माफ करने के लिए उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने प्रांतीय महामंत्री को बारह सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही प्रांतीय महामंत्री से इस ज्ञापन तो सरकार तक पहुंचाने तथा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही साथ मौजूद व्यापारियों ने चीनी सामान का बहिष्कार कर चीन को सबक सिखाने की मुहिम मे पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान अनिल नय्यर, सत्यवर्धन गोयल, आलम गीर, कन्हैया कसौंधन सहित कई अन्य प्रमुख व्यवसायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed