फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist monk shradhalok Mahathero taught the message

बौद्ध भिक्षु श्रद्धालोक महाथेरो ने सुनाया उपदेश

Mon, 22 Jul 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Buddhist monk shradhalok Mahathero taught the message
वर्षावाष पूजन करते बौद्ध अनुयायी। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। अपना दीपक स्वयं बनो क्योंकि आकाश में पथ नहीं होता जो बाहर की तरफ दौड़ता है वह ज्ञान को उपलब्ध नहीं हो सकता। इसीलिये आप बुद्ध के मार्ग में ध्यान लगाओ। ये बातें सोमवार को विशेष वर्षावास पूजा के पांचवें दिन बौद्ध भिक्षु श्रद्धालोक महाथेरो ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध आनंद की बात नहीं करते। वह कहते हैं कि दुख पैदा करने के आयोजन छोड़ दो। आनंद तो अपने आप हो जाएगा क्योंकि आनंद तो मनुष्य का स्वभाव ही है। आनंद तो है ही, उसे फिर से थोड़े ही पाना है। दुख न रहे तो आनंद तो स्वत: ही आ जाएगा। आनंद दुख को मिटाए बिना नहीं मिलता। आनंद की खोज में व्यक्ति दुख को भूल जाता है। दुख के रास्ते पर चलता है और आनंद की कामना करने लगता है।
विज्ञापन

बीमारी के कारण बने रहे तो स्वास्थ्य की कामना का कोई परिणाम नहीं होता। बुद्ध कहते हैं कि स्वास्थ्य पाना है तो बीमारियों के कारण ढूंढो और उन्हें हटाओ तभी स्वास्थ्य रहोगे। बुद्ध उपदेश की सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने कोई सीधा कारण नहीं बताया। इशारे किए और महत्वपूर्ण बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्प दीपोभव अर्थात अपने दीपक स्वयं बनो। आकाशे च पदं नत्थि, समणों नत्थि बाहरे अर्थात आकाश में पथ नहीं होता और जो बाहर की तरफ दौड़ता है वह ज्ञान को उपलब्ध नहीं हो सकता। इसीलिये बुद्ध के मार्ग में ध्यान व होश पर सबसे अधिक जोर दो। ध्यान में जितनी निर्विचार की स्थिति आएगी, उतना ही आनंद स्पष्ट होने लगेगा।

बौद्ध भिक्षु देवेंद्र ने कहा कि श्रावस्ती में वर्षावास पूजा करने से समस्त दुखों का निवारण हो जाता है। इसलिए देश-विदेश के लोग अपने व विश्व कल्याण के लिए श्रावस्ती में वर्षावास की कठिन पूजा करने के लिए आते हैं। इस मौके पर धर्म सागर, आनंद सागर, नागलोक, इंद्रसेन, धर्मपाल सहित काफी संख्या में बौद्ध भिक्षु तथा अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed