फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Body of a youth found hanging from a noose under suspicious circumstances, murder suspected

Shravasti: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 28 May 2025 03:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 May 2025 03:42 PM IST
सार

श्रावस्ती जिले के कमलाभारी इलाके में एक युवक का शव बेर के पेड़ से फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Body of a youth found hanging from a noose under suspicious circumstances, murder suspected
मृतक विवेक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कमलाभारी के मजरा कमली निवासी एक युवक का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर बेर के पेड़ से फंदे से लटका मिला। वहीं उसका मोबाइल व अन्य सामान बाग में पड़ा था। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता ने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए गिलौला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।

विज्ञापन


गिलौला क्षेत्र के कमला भारी गांव के मजरा कमली निवासी विवेक उर्फ बेगे (18) पुत्र गंगाराम मंगलवार रात खाना खाकर टहलने निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: ओवरटेक के विवाद में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक को कुचलने की कोशिश, एक किमी तक घिसटती रही बाइक


बुधवार सुबह तलाश करते हुए गांव के पास स्थित नौरैया बाग पहुंचे परिजनों ने देखा कि विवेक की चप्पल, पर्स व मोबाइल बाग में पड़ी थी। आसपास तलाश के दौरान बाग से करीब 200 मीटर दूर खेत में लगे एक बेर के पेड़ में गमछे के फंदे के सहारे विवेक का शव लटक रहा था। इसकी सूचना गंगाराम को गिलौला पुलिस को दी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed