{"_id":"69f108a00260aa23740f9720","slug":"biogas-plant-inaugurated-at-ssb-headquarters-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119760-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एसएसबी मुख्यालय में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एसएसबी मुख्यालय में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन
बायो गैस प्लांट का शुभारंभ करते कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण।
- फोटो : बायो गैस प्लांट का शुभारंभ करते कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण।
Link Copied
श्रावस्ती। स्वच्छता को बढ़ावा देने व कचरा प्रबंधन के लिए सोमवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया गया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि वाहिनी के मेस में प्रतिदिन जवानों के लिए खाना बनता है और भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा निकलता है। इस कूड़े के चलते अस्वच्छता फैल रही थी, बायो गैस प्लांट लगने से अब इसका बेहतर प्रबंधन होगा। उन्होंने बताया कि मेस से निकलने वाले जैविक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन कर गैस का उत्पादन किया जाएगा। यह गैस भोजन बनाने में उपयोग की जाएगी। यह स्वच्छता और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देगा। इस पहल से एलपीजी पर निर्भरता कम होगी और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान उप कमांडेंट सोनू कुमार, सहायक कमांडेंट (चिकित्साधिकारी) डॉ. कल्पना महादेव पाटील सहित एसएसबी जवान मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।