{"_id":"63e66f9889bd22e117097d04","slug":"bike-rider-dies-due-to-uncontrolled-pickup-collision-srawasti-news-c-13-1-83287-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: बेकाबू पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: बेकाबू पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 10 Feb 2023 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 10 Feb 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। वीरगंज बाजार से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार को मल्हीपुर खुर्द के निकट पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर किया गया था। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेलागांव निवासी अरबाज (18) पुत्र हकीम गांव के ही कल्लू (32) पुत्र हिदायत के साथ गुरुवार शाम घरेलू सामान खरीदने वीरगंज बाजार आया था। जहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर थाना क्षेत्र के ही मल्हीपुर खुर्द गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अरबाज व कल्लू बाइक सहित दूर जा गिरे। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया गया। जहां अरबाज की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जहां से बाद में उसे ट्राॅमा सेंटर बहराइच रेफर किया गया था। जिसकी बहराइच ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। परिजनों के अनुसार घटना के समय बाइक चला रहे अरबाज ने हेलमेट लगा रखा था। संवाद
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। परिजनों के अनुसार घटना के समय बाइक चला रहे अरबाज ने हेलमेट लगा रखा था। संवाद
विज्ञापन