फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bhinga Municipality President removed on charges of irregularities

Shravasti News: अनियमितता के आरोप में हटाए गए भिनगा पालिका अध्यक्ष

Tue, 04 Nov 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 04 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bhinga Municipality President removed on charges of irregularities
श्रावस्ती। विकास कार्यों के लिए आवंटित धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष इरफान अहमद को पदच्युत कर दिया गया है। अध्यक्ष के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर अपने चहेतों को ठेका देने समेत कई आरोप लगे थे।
विज्ञापन



भिनगा नगर क्षेत्र निवासी कई लोगों ने पालिका अध्यक्ष इरफान अहमद पर निर्माण की गुणवत्ता में खोट, शासन से विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का दुरुपयोग करने आदि की शिकायत की थी। तत्कालीन डीएम अजय कुमार द्विवेदी द्वारा कराई गई जांच में कई शिकायतें सही मिली थीं।
विज्ञापन


जिस पर डीएम ने साक्ष्य के साथ जांच रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन को भेजी थी। जिसका संज्ञान लेकर राज्यपाल की संस्तुति के बाद सोमवार की पालिका अध्यक्ष इरफान अहमद को उनके पद से पदच्युत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालिका अध्यक्ष को हटाए जाने की सूचना के बाद से भिनगा में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed