फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

शिव बरात में उमड़े भक्त, पूरी रात झूमते रहे

Wed, 02 Mar 2022 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। महाशिवरात्रि पर मंगलवार देर शाम को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देवाधिदेव महादेव की बरात निकाली गई। इसमें मौजूद भक्त डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए खूब झूमे। वहीं, जमुनहा, सिरसिया, इकौना व गिलौला में आयोजित जागरण में श्रद्धालु पूरी रात भक्ति की बयार में डूबे रहे।
विज्ञापन

जमुनहा के श्रीरामजानकी मंदिर से मंगलवार शाम शिव बरात निकाली गई जिसमें मौजूद शिवभक्त डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए खूब झूमे। महाशिवरात्रि पर्व पर इकौना के शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा शुक्रवार को निकाली गई। यह शोभायात्रा इकौना कस्बे के तिलक नगर मोहल्ले के प्राचीन शिव मंदिर से होते हुए फिर मंदिर पहुंची। वहीं, रात में आयोजित जागरण कार्यक्रम में आए कलाकारों ने शिव विवाह की झांकी प्रस्तुत कर लोगों को पूरी रात जागने को विवश कर दिया।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर सिरसिया के बाबा नागेश्वरनाथ प्राचीन शिव मंदिर पोखरा को फूल व दीपों से सजाया गया जहां आयोजित जागरण में मथुरा व वृंदावन से आए कलाकारों ने शिव विवाह, राधाकृष्ण की प्रेमलीला व रासलीला का मंचन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी तरह इकौना, कटरा, गिलौला, लक्ष्मननगर व रतनापुर सहित कई अन्य स्थानों पर भी महाशिवरात्रि पर शिव बरात निकालने के साथ ही जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed