फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

पात्र दिव्यांगों को मुफ्त मिलेगी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। जिले में 80 प्रतिशत या इससे अधिक की दिव्यांगता से पीड़ित 16 वर्ष के अधिक आयु के दिव्यांगों को नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी जाएगी। इसके लिए पात्रों को आनलाइन आवेदन करना होगा। जांच में पात्र पाए जाने पर ही उन्हें इसका आवंटन होगा। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल देने की तैयार योजना को शासन ने स्वीकृति दे दी है। जिले में दिव्यांगों को इसका लाभ दिलाने के लिए आनलाइन आवेदन किया जा रहा है। इसके योजना के लिए वहीं दिव्यांगजन पात्र होंगे जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पालिसी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हो। 80 फीसदी दिव्यांगत वाले ऐसे दिव्यांग जिनकी आंख की दृष्टि व मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर के ऊपर का भाग स्वास्थ्य हो, हाथ से उपकरण का संचालन करने में सक्षम हो और जिनकी आयु 16 वर्ष पूरी हो चुकी होगी, इस योजना के पात्र होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए आवेदन के साथ ही जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी की तरफ से जारी 80 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना जरूरी होगा। योजना का फायदा पाने वाले आवेदक अथवा उसके परिवार की सभी श्रोतों से वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से अधिक नही होनी चाहिए। नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed