फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

दूसरे दिन भी मेले में उमड़ी भीड़

Sat, 20 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। इकौना के ग्राम पंचायत टंड़वा महंथ सहित लखराव, हरदत्त नगर गिरंट व परसा डेहरिया में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले के दूसरे दिन शनिवार को भी आस्था का सैलाब देखने को मिला। लोगों ने स्नानदान कर मेले का आनंद लिया। सीताद्वार में रविवार को भी मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीताद्वार झील मे कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले में श्रावस्ती सहित मंडल के से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। यह श्रद्धालु झील में स्नान कर माता सीता व बाल्मीकि मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लेते देखे गए। यही स्थिति भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लखराव व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट एवं परसा डेहरिया का भी रहा जहां हजारों की संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने मेले के आखिरी दिन जमकर खरीदारी की। वहीं, जमुनहा के होलिया में सात दिन चलने वाले मेले में हजारों की संख्या में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के श्रद्धालु सहित थारू जाति के लोग मेले का आनंद लेने दूसरे दिन आए। इस दौरान भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम के लिए भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दूसरे दिन भी भारी संख्या में पुलिस के जवान मेला परिसर में उपस्थित रहे। वहीं मेले का जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य सीताद्वार मंदिर में चल रहे मेले का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मेले में घाट, झील एवं सभी स्टालों और दुकानों का भी भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने मेले में बने कंट्रोलरूम के माध्यम से लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक भी किया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाये गये कैंप में जाकर अपना इलाज कराने की सलाह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीपीआरओ को मेला समाप्ति तक प्रतिदिन मेला परिसर के अंदर व बाहर सफ ाई कराने कोकहा। जबकि मेले में तैनात पुलिस अधिकारी और स्टैटिक जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि मेला समाप्त के दिन तक सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें और किसी प्रकार की कोई घटना ना होने पाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना एमपी शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed