फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

खेत गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 29 Sep 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकार में बुधवार को खेत गए एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शव का दाह संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर कलां के मजरा अकार निवासी इस्लाम खान (45 वर्ष) पुत्र नजीर खान का खेत गांव के पूर्व में स्थित है। बुधवार सुबह वह धान की फसल देखने के लिए अपने खेत गया था, जहां से वापस नहीं लौटा। काफी देर तक इस्लाम के वापस घर न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान खेत पहुंचे परिवारीजनों ने देखा कि वह अपने खेत के मेढ़ पर पड़ा हुआ है, जिसका आधा शरीर मेढ़ पर व आधा शरीर धान के खेत में भरे पानी में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिवारीजन ने शव को घर लाकर पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना का कारण अभई तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक को मिर्गी के दौरे पड़ने की शिकायत थी। संभवत: इसी के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed