{"_id":"69f3999f280f85bf6b013b11","slug":"attempt-to-burn-married-woman-for-dowry-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119815-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दहेज के लिए विवाहिता को जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दहेज के लिए विवाहिता को जलाने की कोशिश
Thu, 30 Apr 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज के लिए जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र निवासी गोलू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने और उन्हें आग लगाने का आरोप है। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि आरोपी गोलू के खिलाफ उसकी पत्नी को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बुधवार को गुप्त सूचना पर उपनिरीक्षक चंद्रोदय मिश्र ने टीम के साथ आरोपी को शंकरपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन