फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Assistant teacher could not make map India

भारत का मानचित्र नहीं बना सके सहायक शिक्षक

Fri, 13 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher could not make map India
उच्च प्राथमिक विद्यालय सौनौढ़ा तराई में सीडीओ ने लगाई कक्षा। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सिरसिया के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सौनौढ़ा तराई का शुक्रवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक ब्लैक बोर्ड पर भारत का मानचित्र नहीं बना सके। इस पर डीएम ने फटकार लगाते हुए शिक्षकों को स्वयं अध्ययन कर बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सिरसिया विकास क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनौढ़ा तराई का शुक्रवार को जिलाधिकारी ओपी आर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा सात में सहायक शिक्षक बृजेंद्र कुमार बच्चों को पढ़ाते मिले। डीएम ने शिक्षक से ब्लैक बोर्ड पर भारत का मानचित्र बनाकर बच्चों को भारत दर्शन के बारे में बताने को कहा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद सहायक शिक्षक कई प्रयास के बाद भी भारत का मानचित्र नहीं बना सके। वहीं डीएम की ओर से पूछे गये प्रश्नों का भी शिक्षक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर फटकार लगाते हुए डीएम ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने से पहले शिक्षक स्वयं ही संबंधित पाठ का अध्ययन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोबारा निरीक्षण में सुधार न मिला तो कार्रवाई की जाएगी। छात्र उपस्थित पंजिका के निरीक्षण में पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष उनकी उपस्थिति बेहद कम मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने शत-प्रतिशित उपस्थित सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान डीएम व सीडीओ अवनीश राय ने छात्र छात्राओं से वार्ता कर न सिर्फ विचार साझा किए, बल्कि मौके पर बच्चों को पढ़ाया भी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed