फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Assigned responsibility for virtual conference

वर्चुअल सम्मेलन के लिए सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 14 Jul 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Assigned responsibility for virtual conference
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से 17 व 19 जुलाई को विधानसभावार वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बूथ सत्यापन, मंडल प्रशिक्षण वर्ग, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी की ओर से सत्यापन आदि कार्य भी किया जाएगा। ऐसे में आगामी कार्यक्रम और अभियानों के कुशल क्रियान्वयन के लिए जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए मंगलवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चों के अध्यक्ष सहित सहित प्रदेश परिषद सदस्य संग बैठक की।
विज्ञापन

जिले के भाजपा पदाधिकारियों व मंडल पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने कहा कि जब तक वैश्विक महामारी का प्रकोप है तब तक हमें स्वयं को तथा दूसरे को संक्रमण से बचाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सांगठनिक कार्यों को गति देने का कार्य करना होगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल व प्रदेश की योगी सरकार की तीन वर्ष उपलब्धियों, योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों को तथा अभियानों व कार्यक्रमों के संबंध में संगठन के दिशा निर्देशों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कोरोना काल में भविष्य की सभी बैठकें वर्चुअल होगी।
विज्ञापन

जिसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों और मोर्चों के अध्यक्षों को अपने जिले व मंडल के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को संबंधित एप्प डाउनलोड कराने व सेक्टर स्तर पर कार्यशाला करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही 17 व 19 को विधानसभा क्षेत्र वर्चुअल सम्मेलन होगा। वहीं बूथ सत्यापन, मंडल प्रशिक्षण वर्ग, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी की ओर से सत्यापन कार्य, जिला द्वारा सत्यापन कार्य तथा क्षेत्र द्वारा सत्यापन कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आप लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। बैठक में शंकर दयाल पांडेय, दिवाकर शुक्ला, उदय प्रकाश त्रिपाठी, रणबीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, रमन सिंह, अरुण पाण्डेय, अनिल मिश्रा, राम इलाके यादव, राकेश गुप्ता, वासुकिनाथ मिश्रा, नेकराम पाण्डेय, विनोद साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed