{"_id":"68b35205e8114fdade0e62e5","slug":"assault-case-filed-on-court-order-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113742-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मारपीट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मारपीट का केस
Sun, 31 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। ग्राम पंचायत तुलसीपुर के मजरा जिनौठा निवासी मंजू देवी ने न्यायालय में वाद दायर कर आरोप लगाया कि 20 जून को वह आंगन में गेहूं सुखा रही थीं। उसी दौरान गांव निवासी तीरथराम की बकरी गेहूं खाने लगी।
बकरी को गेहूं खाता देख उनकी बेटी प्रियंकी (10) ने बकरी को भगाने का प्रयास किया, तो विपक्षी भड़क गए। विपक्षी तीरथराम ने परिवार के अन्य सदस्यों रमकौरा, कलावती, मिथुन, पवन कुमार व मुनक्का के साथ मिलकर घर में घुस कर उनके ऊपर व बेटी पर हमला कर दिया। शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें शांत करवाया।
मंजू ने बताया कि न्याय के लिए वह तत्काल सोनवा थाना गईं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सोनवा थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।