{"_id":"6a1c91e129e11849e90b1b9f","slug":"ashutosh-received-a-doctorate-degree-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120533-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आशुतोष को मिली डॉक्टरेट की उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आशुतोष को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
Mon, 01 Jun 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरा बंजारा के सहायक शिक्षक आशुतोष कुमार को सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी अमेरिका ने हिंदी साहित्य में विशेष योगदान के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। नई दिल्ली में पश्चिम विहार के होटल मैपल गोल्ड में 30 मई को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह उपाधि विश्वविद्यालय की ओर से प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें लेखन कौशल व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश, वस्तुविद अजय लूथरा, पूर्व सांसद दीप सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन