फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   angry for negligence in investigating

विवेचना में रुचि नहीं ले रहे विवेचक, लगाई गई फटकार

Mon, 05 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
angry for negligence in investigating
श्रावस्ती। एएसपी ने सोमवार को गिलौला थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्हें कई कमियां देखने को मिलीं। इसके बाद अपराध समीक्षा के दौरान कई विवेचनाएं लंबित मिलीं। उन्होंने इस पर विवेचकों को फटकार लगाते हुए दस दिन में विवेचना पूरी करने व प्रभारी निरीक्षक को एक सप्ताह में कमियां दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे सोमवार को गिलौला पहुंचे। उन्होंने थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। कोरोना वायरस से सुरक्षा व बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वहां तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर समीक्षा भी की। इस दौरान थाने में 32 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए विवेचकों को एएसपी ने फटकार लगाई। उन्होंने सभी लंबित विवेचनाओं को 10 दिन में पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निस्तारण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया। पुलिसकर्मी को कोरोना महामारी से बचाव के नियमों का पालन करने, अपने आपको सुरक्षित रखने व क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों को बीमारी के बारे में तथा इससे बचने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एएसपी ने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, बैरक, मालखाना, भोजनालय व थाना कार्यालय सहित उसमें रखे रजिस्टरों की भी जांच की। इस दौरान उन्हें शस्त्रों व रजिस्टरों का रखरखाव संतोषजनक मिला जबकि बैरक तथा परिसर के बाहर गंदगी दिखी।

एएसपी ने वाहनों व माल मुकदमती सहित लकड़ी को न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कस्बे में पैदल गश्त कर दुकानदारों को मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। आखिर में गिलौला कस्बा स्थित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed