फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   An attempt was made to defraud by creating an ID in the name of the former DM.

Shravasti News: पूर्व डीएम के नाम से आईडी बना ठगी का किया प्रयास

Tue, 14 Apr 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 14 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to defraud by creating an ID in the name of the former DM.
श्रावस्ती। साइबर ठग इतने बेखौफ हैं कि अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूक रहे हैं। साइबर ठगों ने पूर्व डीएम अजय कुमार द्विवेदी के नाम फेसबुक पर आईडी बनाई है और अब उससे लोगों से दोस्ती कर रहे हैं। साथ ही दोस्त बनने पर उन्हें सस्ता घरेलू सामान दिलवाने के नाम पर ठगने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

भिनगा नगर निवासी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनों उन्हें फेसबुक पर पूर्व डीएम के फोटो व नाम से बनी आईडी से दोस्ती का अनुरोध आया। पूर्व डीएम की आईडी जानकर उन्होंने तत्काल अनुरोध को स्वीकार कर लिया। दोस्ती होने के बाद संबंधित ने तत्काल उन्हें मैसेज कर उनका मोबाइल नंबर मांगा। इसके बाद संबंधित ने उन्हें संदेश भेजकर बताया कि उनके सीआरपीएफ में तैनात एक दोस्त का स्थानांतरण श्रावस्ती से कहीं अलग जगह हो गया है, वह अपने गृहस्थी का सामान बेचना चाहते हैं। कौशलेंद्र ने बताया कि श्रावस्ती में सीआरपीएफ की यूनिट नहीं है, ऐसे में वह तत्काल संबंधित के ठग होने की बात जान गए और आईडी को ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि ठग किसी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर आईडी बना लेते हैं। ऐसे में सभी लोग बिना पड़ताल किए किसी से भी दोस्ती करने से बचें। वित्तीय लेनदेन बिल्कुल न करें। उन्होंने बताया कि संबंधित आईडी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed