फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Aman topped in the senior category and Sudhanshu in the junior category.

Shravasti News: सीनियर वर्ग में अमन व जूनियर में सुधांशु रहे अव्वल

Fri, 24 Oct 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 24 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aman topped in the senior category and Sudhanshu in the junior category.
जूनियर हाईस्कूल भचकाही में प्रतिभा खोज परीक्षा देते विद्यार्थी।- स्रोत: ​शिक्षक
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल भचकाही में बुधवार को जनजाति प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इसणएँ कुल 300 छात्रों ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


छात्रों में सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए कराई गई प्रतिभा खोज परीक्षा में 300 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें जूनियर स्तर के कक्षा छह से आठ व सीनियर स्तर के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र शामिल हुए। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय ने कहा कि सामान्य ज्ञान की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। इसलिए सभी छात्र पढ़ाई के साथ ही सामान्य ज्ञान में भी रुचि लें, तभी किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अमन चौधरी प्रथम, एलेक्स द्वितीय, हर्षिता राना तृतीय, जय चौधरी चतुर्थ व इशिता राना पंचम स्थान पर रहीं। इसी तरह जूनियर वर्ग में सुधांशु राना प्रथम, कुमार आर्यन द्वितीय, आयुष राना तृतीय, मेनका चौधरी चतुर्थ व प्रतिष्ठा तथा प्रियांशू राना पंचम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुज्जर गौरी सीमा चौकी के प्रभारी राकेश कुमार राना, शिक्षक कर्मवीर राना, रामकरतार राना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed