फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Akeed people mourned all night

अकीदतमंदों ने पूरी रात किया मातम

Mon, 09 Sep 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Akeed people mourned all night
श्रावस्ती में मोहर्रम के जुलूस में मातम करते लोग। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। इमाम हुसैन की याद में आठवीं मोहर्रम के मौके पर रविवार को दुलदुल व अलम का जुलूस पूरी रात नगर में चलता रहा। अकीदतमंद जगह-जगह हाथों में जलेबी लेकर दुलदुल का इंतजार करते देखे गए। इस दौरान लोगों ने मातम भी किया।
विज्ञापन

नवासा ए रसूल इमाम हुसैन के भतीजे कासिम की शहादत की याद में आठवीं मोहर्रम का जुलूस दुलदुल के साथ रविवार को निकाला गया जो सोमवार को नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दुलदुल हाउस पहुंचा। इस दौरान अकीदतमंद कमां व तलवार का मातम करते देखे गए।
विज्ञापन

यह सिलसिला भिनगा, इकौना, गिलौला, बदला, हरदत्त नगर गिरंट, लक्ष्मनपुर सहित जिले के अन्य हिस्सों में देर रात तक जारी रहा। वहीं कासिम की शहादत की नवीं पर भिनगा नगर में तलवार का मातम किया गया। इसमें भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जुलूस के साथ मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त, अध्यक्ष व कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed