फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ahilyabai had laid the foundation of the self-help group

Shravasti News: अहिल्याबाई ने रखी थी स्वयं सहायता समूह की नींव

Fri, 30 May 2025 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai had laid the foundation of the self-help group
ब्लाक सभागार हरिहरपुररानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबो​धित करते भाजपा जिलाध्यक्ष। 
श्रावस्ती। भाजपा की ओर से रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को हरिहरपुर ब्लाक सभागार में ब्लॉक स्तरीय महिला सशक्तीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा अनीता जायसवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा ने कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर एक कुशल योद्धा व शिव की अनन्य भक्त थ। जिलाध्यक्ष ने कहाकि मातोश्री अहिल्याबाई बाई होल्कर एक कुशल प्रशासक थीं। उन्होंने देश मे स्वयं सहायता समूह की नींव रखी। इसका जीता जागता उदाहरण महाराष्ट्र का माहेश्वरी साड़ी उद्योग है, जो आज भी महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है। उन्होंने कुओं, तालाबों का निर्माण कराकर किसानों के हित और जल संरक्षण जैसे कार्य 17वीं शताब्दी में किए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान रानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति का भी अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। माधुरी सिंह त्रिपाठी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर समूचे समाज सहित नारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शकुंतला देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सत्या, मंडल अध्यक्ष अंकित निषाद, बलविंदर सिंह सहित काफी संख्या में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed