फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Action will be taken on the laxity in the disposal of complaints

शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर होगी कार्रवाई

Thu, 01 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on the laxity in the disposal of complaints
श्रावस्ती। फरियादियों की शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारी गंभीरता से लें। निर्धारित समय सीमा के अंदर उनका निपटारा भी करें। जिसमें गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। इस कार्य में यदि किसी भी अधिकारी की हीलाहवाली मिली अथवा डिफाल्टर की स्थित आई तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहीं। डीएम ने कहा कि सरकार ने स्थानीय स्तर पर ही फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसलिए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लें। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में निपटारा भी करे। जिससे फरियादियों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके दफ्तर में आने वाली शिकायतों को सूचीबद्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निस्तारण के लिए शिकायत उपलब्ध कराते हुए उनकी समीक्षा करें। जिससे किसी भी तरह शिकायतें डिफाल्टर न होने पाए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के निपटारे में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारी प्रतिदिन एक घंटा सुबह व एक घंटा शाम शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करें।

शिकायतों के निस्तारण की असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर उनका विशेष ध्यान देते हुए तत्काल गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में सीडीओ कुमार हर्ष, डीएफओ एपी यादव, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, पीडी बालमुकुंद शुक्ला, एसडीएम जमुनहा जेपी चौहान, भिनगा प्रवेंद्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी पीके गिरी, तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडेय, तहसीलदार जमुनहा, सहायक महानिरीक्षक निबंधन पीएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed