फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Action will be taken if there is negligence in development works

विकास कार्यों में बरती लापरवाही तो होगी कार्रवाई

Thu, 05 Aug 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if there is negligence in development works
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिला योजना सांसद व विधायक निधि, त्रिस्तरीय पंचायतों की निधियों सहित 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की बुधवार शाम डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही मानकों की अनदेखी करने व लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि विभागाध्यक्ष व कार्यदायी संस्थाएं निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी लाकर उसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरा कराएं। निर्माणाधीन विकास कार्यों में जिले के ही श्रमिकों को लगाया जाए। जिससे उन्हें रोजगार के लिए भटकना न पड़े। निर्माणाधीन विकास कार्यों में शिथिलता कदापि बर्दाश्त न होगी। निर्माण कार्य में देरी पर इसकी लागत बढ़ती है। ऐसे में उसे समय पर पूरा कराएं। निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता की जांच टेक्निकल टीम से कराई जाएगी। कमी मिली तो संबंधित कार्यदायी संस्था के साथ विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पीडब्लूडी द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण की समीक्षा में पता चला कि लॉकडाउन के कारण कार्य बाधित था। इस पर डीएम ने श्रमिकों की संख्या बढ़ा कर उन्हें समय से पूरा कराने को कहा। स्वदेश दर्शन के तहत कटरा श्रावस्ती में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कराये जा रहे विकास कार्यों को सितंबर 2021 तक पूरा कराने के लिए राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता राजेन्द्र कुमार को निर्देश दिया। इसके साथ ही जल निगम, आवास विकास परिषद, जिला पंचायत, सीएनडीएस, यूपीपीसीएल सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाकर पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित, परियोजना निदेशक इंद्रपाल सिंह, प्राचार्य डायट कमलेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभुराम चौहान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नरेन्द्र कुमार कुशवाहा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जयइन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड विनोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, डीसी एनआरएलएम रविन्द्र कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed