{"_id":"5e9dc59d8ebc3ed54f3c40b4","slug":"action-will-be-taken-if-the-complainant-is-found-dissatisfied-in-the-investigation-dm-srawasti-news-lko518426015","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिला तो होगी कार्रवाई ः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिला तो होगी कार्रवाई ः डीएम
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम का सोमवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में रखी पंजिका का सत्यापन भी किया। साथ ही उसमें दर्ज समस्याओं के निस्तारण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी उप जिला मजिस्ट्रेट को निस्तारित समस्याओं की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पीड़ित से वार्ता करने को कहा। साथ ही रेंडम जांच में यदि शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिला तो संबंधितों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
कंट्रोल रूम पहुंचीं डीएम यशु रुस्तगी को कंट्रोल रूम प्रभारी उपजिला मजिस्ट्रेट जेपी चौहान ने बताया कि जिले में स्थापित कोविड-19 हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड एवं डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल कर्मियों के रहने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। 19 अप्रैल तक 768 लोगों को क्वांरटीन में रखा गया है। इसमें से 492 लोगों को 14 दिन पूर्ण कराने के बाद होम क्वांरटीन कर दिया गया है। 276 व्यक्तियों को मेडिकल क्वांरटीन किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 7111 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन में रखा गया है। शहरी क्षेत्र में 1006 लोगों को होम क्वारंटीन रखा गया है, जिन्हें 14 दिन तक एकांतवास करने की चेतावनी दी गई है। जिले में अब तक 237 संदिग्ध व्यक्तियों का परीक्षण केजीएमयू लखनऊ में कराया गया। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। एल 1 लेवल का भंगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार किया गया है जिसमें सभी कोरोना संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर जिले में छह होटलों को चिन्हित किया गया है। जिसमें चिकित्सा स्टाफ को ठहराने की सुविधा उपलब्ध है। 19 अप्रैल तक दुग्ध विकास विभाग द्वारा 13 वाहनों के माध्यम से 2516 लीटर दूध उपलब्ध कराया गया है। 228964 राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण कराया जा चुका है। इसके बाद डीएम ने भिनगा बाजार, खैरी मोड स्थित यूको बैंक का भी निरीक्षण किया।