{"_id":"61e992f9f4d54147f009fdee","slug":"acquisition-of-school-for-training-of-polling-personnel-srawasti-news-lko6143054200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए विद्यालय का अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए विद्यालय का अधिग्रहण
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव में मतदान व मतगणना कार्य में जुटे कार्मिकों के प्रशिक्षण की कवायद प्रशासन ने तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर इसके लिए भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कालेज का अधिग्रहण कर पूरे विद्यालय परिसर व कक्षों का प्रयोग कार्मिकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्य के लिए होगा। अधिग्रहीत विद्यालय के प्रबंध तंत्र को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक सुविधाएं भी कालेज परिसर में मुहैया कराने को भी निर्देशित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने जुटने वाले मतदान व मतगणना कार्मिकों को को सैद्धांतिक और व्यवहारिक तौर पर प्रशिक्षित कर पूरी तरह जागरूक बनाया जाएगा। इसके लिए अलक्षेंद्र इंटर कालेज परिसर के साथ ही सभी कक्षों को 25 जनवरी से निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के अधीन अधिग्रहीत किया गया है।
स्कूल प्रबंधन को भी निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन के प्रयोगार्थ नियत कमरों एवं आवश्यक फर्नीचर (मेज, कुर्सी आदि) अन्य जरूरी सुविधाओं के साथ प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह को उपलब्ध कराएं। यदि भवन के चयनित कमरों अथवा परिसर में मूलभूत सुविधाओं समेत बिजली पानी इत्यादि की व्यवस्था दुरुस्त न हो तो उसे भी प्रबंधन तंत्र तत्काल दुरुस्त कराना सुनिश्चित कराए।