फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   गरज चमक के साथ हुई बारिश, किसान परेशान

गरज चमक के साथ हुई बारिश, किसान परेशान

Fri, 15 Feb 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
गरज चमक के साथ हुई बारिश, किसान परेशान
श्रावस्ती। तराई में बदल रहा मौसम अब किसानों पर भारी पड़ रहा है। विगत दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात से जहां तिलहनी व दलहनी फसलों में जहर घुलने लगा है। वहीं अन्य फसलों के बर्बाद होने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन



इससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं। गुरुवार रात भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर में बिजली गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को हुई बरसात से मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है।
विज्ञापन




जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। गुरुवार शाम गरज चमक के साथ शुरू हुई रिमझिम बरसात रुक रुक कर शुक्रवार को भी जारी रही। इससे खेतों में लगी तिलहनी व दलहनी फलों सहित आम के बौर को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोआब क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण सब्जियों की खेती पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है। वहीं इस बरसात के कारण नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह कीचड़ व जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हो रही इस बरसात के कारण मेहनत मजदूरी के लिए नगरीय क्षेत्रों में आने वाले मजदूरों को भी बैरंग लौटना पड़ रहा है।




पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व जिले में होने वाली बरसात के बीच चल रही बर्फीली पश्चिमोत्तर हवा के कारण ठिठुरन बरकरार है। वहीं गुरुवार रात भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर में बिजली गिरने से लालपुर निवासी जयजय राम पुत्र राम जस यादव के घर के बाहर बंधे बैल की मृत्यु हो गई। इस संबंध में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के सीनियर रिसर्च अधिकारी डॉ. विनोद ने बताया कि शनिवार तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed