{"_id":"5c3246e7bdec2256b86d7828","slug":"81546798823-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया यज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष संचालन समिति एस4 के बैनर तले प्रदेश व्यापी आंदोलन कर रहे हैं।
इसी के क्रम में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान में रविवार को कर्मचारियों ने जूनियर हाईस्कूल भिनगा परिसर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।
समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि ईश्वर से हम प्रार्थना करते हैं कि सरकार को सदबुद्धि आ जाए और शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल कर दें।
समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश पांडेय ने कहा कि देश व प्रदेश के राजनेता जब पुरानी पेंशन पा सकते हैं तो शिक्षक व कर्मचारी क्यों नहीं।
राजनेता हम लोगों के लिए पुरानी पेंशन के लिए प्रबंध करें या अपनी भी पुरानी पेंशन लेने की व्यवस्था समाप्त करें। समिति के सह संयोजक संदीप कुमार मिश्र ने कहा कि 2019 के लिए चुनावी रणभेरी बज चुकी है।
ऐसे में सरकार को चाहिए कि शिक्षकों व कर्मचारियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन को तत्काल बहाल करें। अन्यथा शिक्षकों व कर्मचारियों का आक्रोश सरकार के लिए भारी पड़ सकता है।
इस दौरान मौजूद शिक्षकों व कर्मचारियों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया। इस मौके पर गुरु नारयण पाठक, यज्ञराम पाल, संतोष नाथ मिश्र, डॉ. दलश्रृंगार, डॉ. सर्वेश राय, प्रशांत तोमर, राजीव शर्मा, सुभाष गुप्त सहित काफी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।