फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   करंट से मजदूर की मौत, साथी झुलसा

करंट से मजदूर की मौत, साथी झुलसा

Sat, 05 Jan 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
करंट से मजदूर की मौत, साथी झुलसा
इकौना/ कटरा (श्रावस्ती)। कटरा में शनिवार को विद्युत पोल खड़ा करते समय हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलस गया।
विज्ञापन


उसे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इकौना थाना क्षेत्र के चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा के सामने विद्युत पोल लगाया जा रहा है। इस कार्य में आगरा के तहसील रावली अंतर्गत थाना अचनेरा के ग्राम जरवहा निवासी धीरज (20) पुत्र अशोक व एजाम उर्फ मदनू (22) पुत्र बबलू भी लगे थे।
विज्ञापन


शनिवार को लोहे का पोल खड़ा करते समय अचानक वह हाई टेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया। इस दौरान आपूर्ति बहाल होने के कारण धीरज व एजाम करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि एजाम का इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक इकौना देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। यदि परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed