{"_id":"5c5728c6bdec22736c04c4d8","slug":"71549215942-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय माडल महाविद्यालय का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय माडल महाविद्यालय का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय मॉडल महाविद्यालय लेंगड़ीगूलर का रविवार को प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया।
क्षेत्रीय उच्चशिक्षा अधिकारी, सांसद, विधायक सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहीं। यह जिले का पहला मॉडल महाविद्यालय है।
जिले में गिलौला विकास खंड के लेंगड़ीगूलर में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत राजकीय मॉडल महाविद्यालय का निर्माण किया गया।
इस महाविद्यालय का लोकार्पण प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। लोकार्पण कार्यक्रम देखने के लिए मौके पर सांसद दद्दन मिश्रा, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय के साथ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ डॉ. राजीव पांडेय मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बारे में महामाया डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एसएन वर्मा ने बताया कि श्रावस्ती जिले का यह पहला मॉडल महाविद्यालय है। यहां इसी वर्ष से कक्षाएं प्रारंभ होंगी।
इस महाविद्यालय के साथ पूरे देश में बनाए गए समस्त मॉडल महाविद्यालय का लोकार्पण प्रधानमंत्री की ओर से किया गया है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।