{"_id":"6990bdfebe60fabb830f2817","slug":"62-candidates-were-absent-on-the-last-day-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118005-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अंतिम दिन अनुपस्थित रहे 62 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अंतिम दिन अनुपस्थित रहे 62 परीक्षार्थी
Sat, 14 Feb 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके अंतिम दिन शनिवार को 344 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में मुंशी व मौलवी के लिए गणित, गृह विज्ञान, लॉजिक एंड फिलासिफी, सोशल स्टडीज की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में आलिम सीनियर सेकेंड्री परशियन व आलिम सीनियर सेकेंड्री के गृह विज्ञान, सामान्य हिंदी, लॉजिक एंड फिलासिफी, सामान्य विज्ञान व सामाजिक विज्ञान, टिब तथा टाइपिंग विषय की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में पहली पाली की परीक्षा में 117 में से 104 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 13 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में यहां परीक्षा नहीं थी। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में 194 में से 161 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 33 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 40 में से 32 छात्र उपस्थित रहे, जबकि आठ छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
पहली पाली में आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा बाजार में कुल 45 में से 37 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, आठ छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सभी 10 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद ईशान मलिक ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।