फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   46 more people found corona infected, 454 active cases

46 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 454 एक्टिव मामले

Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
46 more people found corona infected, 454 active cases
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 46 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4234 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 454 एक्टिव मामले हैं। जबकि 34 लोगों की मौत भी हो गई। वहीं 153 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार आई रिपोर्ट में इंदिरापुर सोहिरिवां में एक, कानीबोझी में तीन, कोटवा जमुनहा में एक, परसौरा माफी में एक, महामंगकोल में एक, मझौवासुमाल में एक, कैलाशपुर में पांच, चिचड़ी इकौना में एक, नौसहरा चिचड़ी में दो, सधईपुरवा में दस, जमुनीकला में तीन, मटखनवा में दो, शिवाजोत में एक, शिवाजीपुरम में एक, नव्वाकोडऱ में एक, एसएसबी कैंप में एक, गुलहरिया में एक, पटना में दो, सलारपुर में सात, भिट्ठी में एक व्यक्ति सहित कुल 46 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं होम क्वारंटीन में रह रहे 153 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 335128 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 333680 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

जिनमें 4234 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 454 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 118 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 19, गिलौला में 15, भंगहा में 21, जमुनहा में 23, सिरसिया में 24 व भिनगा में 16 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed