फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   24 women honored for their excellent work in the field of women empowerment

Shravasti News: महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए 24 महिलाएं सम्मानित

Thu, 02 Oct 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 02 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
24 women honored for their excellent work in the field of women empowerment
महिला पुलिस कर्मी को प्रश​स्ति पत्र देते जिला पंचायत अध्यक्ष। - स्रोत: स्वयं
श्रावस्ती। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बुधवार को पुलिस लाइन के लवकुश सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली 24 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि यह अभियान महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक योजना नहीं बल्कि समाज की आत्मा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्री लाल वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को समाज में बराबरी, सम्मान और सुरक्षा का अनुभव कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन




डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं में प्रतिनिधित्व करने की क्षमता अधिक होती है। एसपी राहुल भाटी ने कहा कि पुलिस विभाग हर कदम पर महिलाओं के साथ है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद महिला सशक्तीकरण में विशेष योगदान करने वाली 24 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला शक्ति केंद्र प्रभारियों को सिम का वितरण किया गया। इस मौके पर एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज आदि मौजूद रहे।


सम्मान पाने वाली महिलाओं में गुलशन जहां, सरोजा देवी, सरिता मिश्रा, कुसुम श्रीवास्तव, अलका, ममता, अंगोरा देवी, शांति ओझा, अमिता टंडन, गुलिस्ता आरा, ममता देवी, सौम्या तिवारी, ज्योति पांडेय, हर्षिता, महक वर्मा, नेहा वर्मा, शिल्पी, अंजली, मीना मणि त्रिपाठी, अर्चना, चांदनी, अंजली सोनी व गरिमा सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed