{"_id":"6939c30f1573ffebcb015974","slug":"22409-students-left-the-half-yearly-examination-shravasti-news-c-104-1-srv1004-116392-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 22,409 विद्यार्थियों ने छोड़ी अर्धवार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 22,409 विद्यार्थियों ने छोड़ी अर्धवार्षिक परीक्षा
Thu, 11 Dec 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय भिनगा में परीक्षा देते छात्र।- संवाद
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल 1,26,981 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 22,409 अनुपस्थित रहे।
परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा परीक्षा के पहले दिन बुधवार को कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की प्रथम व द्वितीय पाली में मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा छह, सात व आठ की प्रथम पाली में बेसिक क्रॉफ्ट, कृषि व गृह शिल्प विषय की परीक्षा कराई गई।
द्वितीय पाली में खेल व शारीरिक शिक्षा तथा स्काउटिंग की परीक्षा आयोजित हुई। उच्च प्राथमिक विद्यालय भिनगा में कृषि व गृह शिल्प की परीक्षा हुई। इसमें कुल 228 में से 192 छात्र उपस्थित रहे। इस मौके पर सहायक अध्यापक एकता सिंह, शबाना खातून, अनीता यादव, अनुदेशक पवन कुमार यादव आदि मौजूद रहे। जिले भर में कुल 1,49,390 छात्रों में से 1,26,981 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 22,409 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।