फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   20 disabled people got tricycle in Kakardari

Shravasti News: ककरदरी में 20 दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल

Wed, 13 Dec 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 13 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
20 disabled people got tricycle in Kakardari
श्रावस्ती। सिरसिया के ककरदरी सीमा चौकी पर मंगलवार को कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसबी के उप कमांडेंट ने 20 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल प्रदान की।
विज्ञापन

एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशन में ककरदरी सीमा चौकी पर कैंप का आयोजन किया गया। उप कमांडेंट सोनू कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से ककरदरी गांव में 20 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान उप कमांडेंट ने कहा कि हम सभी मिलकर गांव के दिव्यांग भाइयों और बहनों के लिए एक नया कदम बढ़ा रहे हैं। ताकि वे एक स्वतंत्र और सकारात्मक जीवन की ओर एक कदम और बढ़ा सकें। इस दौरान ककरदरी कैंप प्रभारी उप निरीक्षक विष्णुदत्त कश्यप, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार सहित काफी संख्या में एसएसबी जवान व ग्रामीण मौजूद रहे।


दिव्यांग केंद्र पर लगा रिपेयरिंग कैंप
श्रावस्ती। एल्मिको कानपुर व जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा जिले में 136 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दी गईं थीं। जून माह में इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों में कुछ समस्याएं आ रही थीं। रेडक्रॉस के सचिव अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में मुफ्त सर्विस कैंप का आयोजन सोमवार को किया गया। यह कैंप दो दिन और चलेगा। यहां डीडीआरसी द्वारा प्रदान की गई मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाने वाले लाभार्थी आकर मुफ्त में अपनी साइकिल की सर्विस करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed