फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   सार्वजनिक भूमि से दबंगों ने काटे पेड़

सार्वजनिक भूमि से दबंगों ने काटे पेड़

Thu, 27 Dec 2018 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक भूमि से दबंगों ने काटे पेड़
जमुनहा (श्रावस्ती)। जोगिया के मजरा जमुना टिक्कोपारा स्थित सरकारी भूमि से मंगलवार रात दबंगों ने तीन शीशम के पेड़ काट कर उठा लिया।
विज्ञापन


बुधवार को ग्राम प्रधान ने तहसीलदार जमुनहा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच शुरू कराई है।

जमुनहा तहसील में जोगिया गांव के मजरा जमुना टिक्कोपारा में मार्ग किनारे लोक निर्माण विभाग की ओर से शीशम के पेड़ लगवाए गए थे। इसमें शीशम के तीन पेड़ मंगलवार रात दबंगों ने काट लिया।
विज्ञापन


इसके बाद में बूट बना कर उठा ले गए। इससे पूर्व भी दबंगों ने यहां लगे शीशम के बारह पेड़ों को काट कर उठा लिया था। उनके निशान मिटाने के लिए जड़ों को भी खोद कर हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात काटे गए पेड़ों की जानकारी सुबह प्रधान उमेश कुमार को हुई। ऐसे में प्रधान ने नायब तहसीलदार जमुनहा को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी दी है।


ग्राम प्रधान ने दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में नायब तहसीलदार जमुनहा जानकी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेज कर इसकी जांच कराई जा रही है। आरोप की पुष्टि हुई तो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed