{"_id":"5f7deff48ebc3e9bda536f6c","slug":"13-infected-including-police-personnel-and-ssb-jawans-srawasti-news-lko5440517103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वारियर्स सहित तेरह लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, पांच हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वारियर्स सहित तेरह लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, पांच हुए स्वस्थ
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस कर्मी, एसएसबी जवान सहित तेरह लोग पॉजिटिव मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं पांच लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए, जिन्हें कोविड अस्पताल से घर भेजा गया हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में तैनात एक पुलिस कर्मी व एसएसबी कैंप गंभीर नाका सोनपथरी में तैनात एक जवान कोरोना संक्रमित मिला।
इसके साथ ही जमुनहा के बिलरवा में एक, इकौना के टीचर कॉलोनी में एक, रंकीपुरवा पटखौली मे दो, मुर्गीफार्म कंजड़वा में पांच, मोहम्मदपुर राजा में एक व इकौना देहात निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही पांच लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिनमें गिलौला बाजार निवासी एक, इकौना के कंजड़वा निवासी एक, शास्त्री नगर निवासी एक व भिनगा बाजार निवासी दो लोग शामिल हैं।
जिले में अब तक 48451 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 34324 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 1005 लोग कोरोना संक्रमित मिले, इनमें से 13 की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 65 मरीज एक्टिव हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 204 पहुंच चुकी है। इनमें से 49 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं।