{"_id":"69596e1bb0eb0ae2140af1fa","slug":"12-players-selected-in-trials-shravasti-news-c-104-1-srv1004-116997-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ट्रायल में 12 खिलाड़ी हुए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ट्रायल में 12 खिलाड़ी हुए चयनित
Sun, 04 Jan 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में लंबी कूद लगाती खिलाड़ी।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में शनिवार को प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए जिलास्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 12 खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित किया गया।
अयोध्या में नौ व 10 जनवरी को प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिलास्तरीय ट्रायल में कुल 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 400 व 800 मीटर दौड़ में सानिया बानो, 3000 मीटर वॉक रेस में माही रावत, भाला फेंक में प्रतिभा सिंह का चयन हुआ।
इसी तरह गोला व चक्का फेंक में मोहिनी सिंह, 200 मीटर दौड़ में काजल देवी, 2000 मीटर दौड़ में कोमल देवी, 100 मीटर दौड़ में गुलशन, 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद में कुलसुम का चयन किया गया।
विज्ञापन
2000 मीटर दौड़ में नैना द्विवेदी, 400 मीटर दौड़ में शिवांगी तिवारी, 800 मीटर दौड़ में हिमांगी तिवारी तथा लंबी कूद में आंचल तिवारी चयनित हुईं। प्रशिक्षक विवेक कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग कराया जाएगा।