{"_id":"5f7f3de48ebc3e9bef37ef4b","slug":"11-people-corona-infected-in-shravasti-srawasti-news-lko5442277140","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में कोरोना की चपेट में आए 11 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में कोरोना की चपेट में आए 11 लोग
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, छह लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। उन्हें घर भेज दिया गया है।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें हरिहरपुररानी के बेलवा श्रीजोत में एक, इकौना के मोहल्ला शास्त्रीनगर में एक, सिरसिया बाजार में एक, लक्ष्मनपुर बाजार निवासी तीन लोग, जमुनहा के नारायन जोगिया निवासी दो, पटना मल्हीपुर के दो, बहराइच के पयागपुर निवासी एक व विशेश्वरगंज निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जिले के छह लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे। घर पर लौटने व समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें।