फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   दंगल में पहलवानों ने दिखाएं दाव

दंगल में पहलवानों ने दिखाएं दाव

Sun, 03 Feb 2019 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दिखाएं दाव
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के चक्र भंडार में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई।
विज्ञापन


इसमें पहलवानों ने अपने दांव से प्रतिद्वंद्वी को पटकनी दी। इस दौरान विजेता पहलवानों को समिति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बौद्ध तपोस्थली चक्रभंडार में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। इसका समापन रविवार को किया गया। इस दौरान देवा व भूकंप सिंह के मध्य हुई कुश्ती में देवा थापा विजयी रहे।

नंदीनी नगर की शिवानी व बिहार की कल्याणी के बीच हुई कुश्ती में शिवानी विजयी रहीं। वहीं राशिद पहलवान व मक्खन सिंह के बीच हुई कुश्ती में राशिद विजयी रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के रंजीत सिंह, मथुरा के राहुल, अयोध्या के रविदास, दिल्ली के सारिक, पंजाब के बग्गा, गाजीपुर के मोनू यादव, राजस्थान के तूफान पहलवान, कानपुर के टाइगर पहलवान, नंदनी नगर की शिवानी व बिहार की कल्याणी के साथ ही नेपाल, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर व गोंडा के पहलवानों ने अपने दांव आजमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर राजकुमार यादव, इंद्रबहादुर यादव, श्रावस्ती चौकी प्रभारी किशलय मिश्र, डॉ. डीसी यादव, स्वामीनाथ द्विवेदी, जानकी प्रसाद यादव, हेमंत यादव, सुरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed