{"_id":"85f272b0408bab8548852aa90b165ded","slug":"shobhan-sarkar-men-in-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 घंटे में निकाल देंगे सोना: संत शोभन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 घंटे में निकाल देंगे सोना: संत शोभन
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 02 Nov 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत शोभन सरकार ने शुक्रवार को दावा किया कि वह दो घंटे में सोना बाहर कर देंगे। संत ने कहा कि इंडियन ट्रेजर ट्रोव एक्ट में संशोधन बेहद जरूरी हो गया है। डौंडिया खेड़ा के राव राम बक्स सिंह के किले में 15 दिन बाद बाहरी लोग पहुंचे।
विज्ञापन
यह बाहरी लोग संत शोभन सरकार के प्रतिनिधि के रूप में किले में खुदाई वाले स्थान पर गए और तकरीबन 22 मिनट वहां रुके। इसके बाद उन्होंने संत शोभन सरकार को खुदाई के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह तकरीबन 6.30 बजे एसडीएम बीघापुर विजय शंकर दुबे, तहसीलदार बीघापुर प्रमोद झा के साथ बक्सर स्थित संत शोभन सरकार के आश्रम पर पहुंचे। यहां उन्होंने संत से मुलाकात की।
विज्ञापन
संत ने खुदाई में पारदर्शिता न बरते जाने पर सवाल किया। इस पर एसडीएम ने डीएम से बात की। डीएम ने संत के बताए चार लोगों का पास बनवाने का निर्देश दिया।
इसके बाद संत शोभन सरकार ने तनगापुर निवासी रामकरन सिंह, बक्सर निवासी मुन्ना सिंह, राजेंद्र तिवारी और संग्रामपुर गांव के ग्राम प्रधान के पति अजय पाल सिंह का नाम बताया।
एसडीएम ने सभी का पास बनाया। एसडीएम ने संत शोभन सरकार से कहा कि वह फोन पर डीएम से बात करा रहे हैं।
इसके बाद उन्होंने फोन मिलाना शुरू किया लेकिन संत शोभन सरकार ने डीएम से फोन पर बात करने से इंकार कर दिया। डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि लगातार पारदर्शिता बरतने की बातें हो रही थीं।
हालांकि प्रशासन ने सीसीटीवी की व्यवस्था करा रखी है। रिकार्डिंग हो रही है लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए चार लोगों के पास जारी किए गए।
यह लोग जब कभी किला परिसर में जाना चाहेंगे तो उन्हें जाने दिया जाएगा। सबसे जाने दिया जाएगा तो किला परिसर में अव्यवस्था फैल जाएगी। डीएम ने कहा कि एएसआई अपना काम कर रही है। किला परिसर के बाहर टीवी स्क्रीन लगाने की कोई जरूरत नहीं है।
डौंडिया खेड़ा पहुंचे स्वामी ओम
स्वामी ओम शुक्रवार दोपहर बाद फिर डौंडिया खेड़ा पहुंचे। उन्होंने पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके बाद स्वामी वापस चले गए। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
लोगों में बढ़ रहा गुस्सा
संत शोभन सरकार की बात न मानने से बक्सर में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह बक्सर में दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोलीं। दुकानदारों का कहना था कि यहीं से सभी डौंडिया खेड़ा जाएंगे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करेंगे।
हालांकि इसकी जानकारी जब संत को हुई तो उन्होंने लोगों को शांत रहने का संदेश भेजा। क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी संत की बात न मानने को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
राष्ट्रपति को भेजेंगे पत्र
बीघापुर तहसील के मगरायर भगवन चौराहा निवासी भगवानदास ने कहा कि संत की वाणी गलत नहीं है। संत की इच्छा के अनुसार 10 नवंबर को समाजसेवी उमाशंकर दीक्षित के सहयोग से उन्नाव के लोगों का हस्ताक्षर युक्त पत्र राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
इससे पहले पांच नवंबर को शिवली में संत शोभन सरकार से मिलने प्रतिनिधिमंडल जाएगा। उन्होंने प्रशासन व सरकार पर संत की इच्छा का पालन न करने का आरोप लगाया है।
संत ने फिर दुहराया दावा
संत शोभन सरकार ने शुक्रवार को भी दावा किया कि वह दो घंटे में सोना बाहर कर देंगे। संत ने कहा कि इंडियन ट्रेजर ट्रोव एक्ट में संशोधन बेहद जरूरी हो गया है।
जीएसआई रिपोर्ट पर शुरू हुई खुदाई
जीएसआई की टीम की रिपोर्ट के बाद एएसआई ने दूसरे ब्लाक में खुदाई शुरू की है। जीएसआई की टीम ने 31 अक्टूबर को राव राम बक्स सिंह के किले की दोबारा जांच की थी।
टीम की रिपोर्ट के बाद ही दूसरे ब्लाक की खुदाई शुरू हुई है। डीएम विजय किरन आनंद ने इसकी पुष्टि की है।