फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   shivpal singh yadav blamed bjp for riots

'भाजपा ने कराया मुजफ्फरनगर दंगा, हमने रोका'

Tue, 29 Oct 2013 11:29 AM IST
अमर उजाला, बरेली
अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 29 Oct 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav blamed bjp for riots

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मुजफ्फरनगर दंगे पर फिर सफाई दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वहां एक दुर्घटना हुई, जिसे भाजपा ने दंगे का रूप दे दिया। भाजपा प्रदेश भर में दंगे फैलाना चाहती थी। सरकार ने समय रहते ऐसा नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि दंगों में जो निर्दोष हैं, उन्हें किसी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा। बरेली दंगे में जो तीन लोग मारे गए हैं, उनके परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी और बेगुनाहों पर दर्ज किए गए मुकदमे हटाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने लिस्ट भी मांगी है।
विज्ञापन


सोमवार को बरेली में जीआईसी के मैदान में आयोजित इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) की सद्भावना रैली में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने ये बातें कहीं। सपा-आईएमसी के गठबंधन के बाद आईएमसी ने यह पहला बड़ा आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद अखिल भारतीय संत समाज के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णनन ने प्रदेश सरकार से संघ, विहिप और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई।

कार्यक्रम में इन्वर्टिस के चांसलर उमेश गौतम, डॉ. एसई हुदा, राधेश्याम गोयल, रामऔतार अग्रवाल, गोपेश अग्रवाल, विनोद चंद्र मिश्रा व विशाल मेहरोत्रा को सम्मानित किया गया।

बयान से मुकरे तौकीर
नमो-नमो जपने पर मचे बखेड़े के बाद सोमवार को आईएमसी के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां बैकफुट पर आ गए। वह तीन दिन पहले रामपुर में माफी मांगने की शर्त पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को गले लगाने के अपने बयान से मुकर गए।


उन्होंने कहा कि वह नमो-नमो राग जरूर अलाप रहे हैं लेकिन इसका मतलब है- न मोदी। बोले, मोदी को माफी किसी कीमत पर संभव नहीं है। शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में मौलाना ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed