फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   yuvak ki hatya par graamino kaa gussa foota

युवक की हत्या पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Tue, 16 Apr 2019 10:28 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 16 Apr 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
yuvak ki hatya par graamino kaa gussa foota
file - फोटो : amarujala
हसनपुर लुहारी-इंदरगढ़ मार्ग पर जंगल में लूटपाट के विरोध में युवक की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। मंगलवार अलसुबह युवक का शव इंदरगढ़ गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। थानाभवन और चरथावल पुलिस ने 72 घंटे के भीतर पीड़ित परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद ही करीब सात घंटे बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार हुआ। 
विज्ञापन

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव इंदरगढ़ माजरा निवासी दीपक (24) सोमवार दुपहर अपने पिता रामकुमार के साथ थानाभवन के हसनपुर लुहारी के भारतीय स्टेट बैंक से 60 हजार रुपये निकाल कर बाइक से गांव आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने नकदी लूटने का केविरोध करने पर दीपक को गोली मार दी थी। सोमवार देर रात में उपचार के दौरान नाजुक हालत में दीपक ने दम तोड़ दिया था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार करने इनकार किया, तो दोनों जनपदों की पुलिस में हड़कंप मच गया। थानाभवन प्रभारी संदीप बलियान और चरथावल प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने भारी फोर्स के साथ गांव में डेरा डाल दिया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर थानाभवन से 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा मिलने पर गुस्साए लोग करीब सात घंटे बाद करीब दोपहर 12 बजे शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमत हुए। चरथावल प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि चरथावल पुलिस की दो टीम भी खुलासे में लगी है। सीसीटीवी फुटेज के बाद सामने आए आरोपियों के चेहरों के बाद सोशल मीडिया और पुलिस के जरिए कई गांवों में छानबीन की जा रही है। उधर,  बसपा नेता सतपाल गौतम, डॉक्टर गुलबीर सिंह आदेश कुमार आदि ने भी गांव में पहुचंकर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन



बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराएंगे : बालियान
सांसद डॉ संजीव बालियान ने इंदरगढ़ गांव में जाकर दीपक की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक के पिता रामकुमार से घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, मनीष गर्ग, जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह, मछन्दर सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल शर्ट पहने संदिग्धों की तलाश
थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी के जंगल में लूटपाट के बाद युवक दीपक की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक बदमाश लाल रंग की शर्ट पहने था। पुलिस ने लाल शर्ट या टी शर्ट पहने संदिग्धों पर नजर गड़ा दी है। 

गांव हसनपुर लुहारी जंगल में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से 60 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे रामकुमार और उनके पुत्र दीपक को रोक लिया था। बदमाशों ने पिता-पुत्र से मारपीट करते हुए बैंक से निकाली गई रकम 60 हजार रुपये लूट लिए थे। लूट का विरोध करने पर दीपक को गोली मार दी थी। सोमवार को देर रात दीपक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी सार्वजनिक कर दी है, ताकि उन युवकों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस ने क्षेत्र के पांच युवकों को शक के आधार पर पांच युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। पुलिस का कहना है कि इस केस का जल्द खुलासा किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed