फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yupna found dead body, family charged with murder

यमुना में डूबे युवक का शव मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 02 Jul 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Yupna found dead body, family charged with murder
कैराना (शामली) मृतक प्रवीण बंसल (फाइल फोटो) - फोटो : SHAMLI
युवक का शव मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन

कैराना (शामली)। रविवार शाम यमुना में डूबे युवक का शव सोमवार को बरामद हो गया। घटना को लेकर युवक के परिजन और भीड़ ने रविवार देर रात यमुना पुल पर जाम लगा दिया, जिससे पानीपत-खटीमा हाईवे एक घंटे जाम रहा। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। उधर, युवक के परिजनों ने उसके साथ आए युवकों पर डुबोकर मारने का आरोप लगाया।
रविवार देर रात हरियाणा के पानीपत निवासी छात्र के यमुना में डूबने के बाद रात को उसकी तलाश ना कराने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजन और भीड़ ने यमुना पुल पर जाम लगा दिया था। परिजनों का कहना था कि पुलिस प्रशासन ने रात को युवक की तलाश के प्रयास नहीं किए। जाम लगने से पानीपत खटीमा हाईवे एक घंटे करीब जाम रहा। बाद में कैराना पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। इसके बाद उन्होंने जाम खोला। गोताखोरों ने सोमवार सुबह नौ बजे करीब दो किलोमीटर की दूरी पर मामौर साइड की ओर प्रवीण बंसल का शव बरामद किया । शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों का आरोप है कि प्रवीण को उसके चार दोस्तों ने फोन कर बुलाया था । उन्होंने आशंका जताई कि उन्होंने ही यमुना नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी है। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मृतक छात्र प्रवीण बंसल के पिता राकेश बंसल ने चारों दोस्तो पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। चारों दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये थी घटना
रविवार की दोपहर पानीपत के हरि चेक कालोनी निवासी राकेश बंसल को 19 वर्षीय पुत्र प्रवीण बंसल अपने चार दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने पहुंचा था। रविवार रात बताया गया था कि नहाते वक्त चारों दोस्त डूबने लगे थे, इनमें से चार को गोताखोरों ने बचा लिया था, जबकि प्रवीण का कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा बन रहे यमुना के कुंड
यमुना नदी में बने गहरे कुंड हादसों को न्योता दे रहे हैं। अक्सर देखने में आया है कि यहां नहाने आने वाले लोग यमुना में आगे की आग बढ़ जाते हैं, जिसके चलते जान जाती रही है। पिछले डेढ़ माह की बात करें, तो यमुना में नौ लोगों की मौत यमुना में डूबने से हुई है। मरने वालों में श्रद्धालु भी शामिल हैं। यमुना नदी में बढ़ते इन हादसों के पीछे यमुना में बने गहरे कुंड माने जाते रहे हैं। इस ओर प्रशासन कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed