फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth going to meet sister dies in road accident

बहन से मिलने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 29 Oct 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth going to meet sister dies in road accident
थानाभवन (शामली)। बहन से मिलने जलालाबाद जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव हसनपुर लुहारी निवासी सुहेल (26) पुत्र मुकीम की मंगलवार को अपने दोस्त अमन (15) पुत्र कामिल के साथ बाइक से जलालाबाद निवासी बहन के यहां जा रहा था। लुहारी-जलालाबाद मार्ग पर वह ग्रीन वैली स्कूल के समीप सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरे सुहेल के सिर पर कार का पहिया चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आरोपी चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल अमन को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, सुहेल की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

दो साल पूर्व हुई थी भाई की मौत
थानाभवन। गांव हसनपुर लुहारी निवासी मुकीम पेंटर का काम कर परिवार का पालन पोषण करता है। बड़े बेटे की पांच साल पहले मौत हो गई थी। अचानक हुए हादसे में सुहेल की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। अब मुकीम के परिवार में सिर्फ एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट पहने होता तो बच जाती जान
थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि यदि सुहेल दुघर्टना के समय हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी। बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक को पहचानने का प्रयास कर रही है। जैसे ही पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आएगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed