{"_id":"6092d87b8ebc3e8dc314c168","slug":"youth-dies-in-road-accident-in-haryana-shamli-news-mrt5371879154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सड़क हादसे में कैराना निवासी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सड़क हादसे में कैराना निवासी युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की हरियाणा में मौत
कैराना (शामली)। बुधवार देर शाम हरियाणा के सोनीपत जिले में फैक्टरी में काम करने के बाद कार से लौटते समय सनौली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कैराना के युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए हरियाणा रवाना हो गए।
मोहल्ला बिसातियान निवासी 22 वर्षीय इसरार सोनीपत स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे इसरार अपनी कार से कैराना आ रहा था। हरियाणा में सनौली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी कार में टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सनौली पुलिस घायल को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेने के लिए हरियाणा रवाना हो गए। मृतक के चाचा साजिद ने बताया कि इसरार का निकाह दो साल पहले हुआ था। उसके दो छोटे बच्चे हैं।