{"_id":"62fbf603d49ba300703a9ad9","slug":"youth-dies-after-falling-from-roof-while-setting-tricolor-shamli-news-mrt6013246121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा लगाते समय छत से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा लगाते समय छत से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरंगा लगाते समय छत से गिरकर युवक की मौत
गढ़ीपुख्ता (शामली)। कस्बे के मोहल्ला रविदासपुरी में छत पर तिरंगा लगाने के दौरान छत से गिरकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
कस्बा गढ़ी पुख्ता के मोहल्ला रविदास पुरी निवासी 28 वर्षीय सन्नी पुत्र तिलकराम शनिवार शाम मकान की छत पर तिरंगा लगा रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने पर युवक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका पता चलते ही परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने सन्नी को शामली प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक का देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सन्नी के तीनों भाई हरियाणा में भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।