फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth cheated of Rs 10 lakh in the name of getting job in Railways, report registered

Shamli News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 10 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 29 Dec 2024 10:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 29 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth cheated of Rs 10 lakh in the name of getting job in Railways, report registered
झिंझाना। क्षेत्र के गांव शामली-शामला निवासी युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दस लाख रुपये ठग लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित दीपक कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जिला मुजफ्फरगर के गांव बिराल निवासी शुभम से रिश्तेतदारी की वजह से जान हचान थी। 2020 में शुभम ने रेलवे में कोटे से नौकरी दिलाने के लिए तीन किस्तों में अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 तक दस लाख रुपये लिए। आरोपी ने उसे नौकरी के फर्जी दस्तावेज, एक रोल नंबर और एक ज्वाइनिंग लेटर भी दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे एक महीने के लिए हावड़ा एक्सप्रेस में कथित ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। ट्रेनिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल, बात करना और फोटो खींचना मना किया गया। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उसे वापस भेज दिया गया, लेकिन उसके बाद न तो उसे नौकरी मिली और न ही रुपये वापस किए। आरोपी ने बाद में उसे तीन लाख रुपये वापस किए जबकि सात लाख रुपये देने से मना कर दिया। जब उसने कई बार रकम का तकादा किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिस कारण उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। दीपक का आरोप है कि आरोपी रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर नौकरी का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से रुपये ठगता है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शुभम व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed